तीसरे खिलाड़ी ने पाकिस्तान में कर दिया तख्तापलट, कैसे किनारे लगा दिए गए शहबाज-मुनीर?

By अभिनय आकाश | May 02, 2025

पहलगाम में पाकिस्तान ने जो किया उसके बाद से भारत क्या करेगा? इस बात को सोच सोच कर पाकिस्तान परेशान है। कहा जा रहा है कि आसिम मुनीर अंडरग्राउंड हैं और चुनी हुई सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले शहबाज शरीफ को भी एक तरह से सरकार से बेदखल कर दिया गया है। वहीं आईएसआई के चीफ को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। अभी ऑफिशियल नहीं लेकिन अनऑफिशियल तौर पर तख्तापलट पाकिस्तान में हो गया है। आसिम मुनीर का नहीं पता कहां हैं और शहबाज शरीफ की हेल्थ को लेकर भी बीते दिनों खबर आ चुकी है। इस वक्त हर कोई ढूंढ़ रहा है कि शहबाज शरीफ इस वक्त कहां हैं। तीन दिन पहले ही हमने आपको शहबाज शरीफ के आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट होने की बात बताई थी। लेकिन इसके बाद से कोई नया अपडेट सामने नहीं है। इसके अलावा आर्मी चीफ को लेकर भी बीते कुछ दिनों से कोई पता नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: पहलगाम हमले पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने कहा- आशा है कि पाकिस्तान अपराधियों को पकड़ने में भारत के साथ सहयोग करेगा'

आर्मी लेकिन ऐसा नहीं चाहती। आर्मी की इच्छा है कि तनाव बढ़ने से आर्मी पर भरोसा बढ़ेगा। वहीं बीते दिन आईएसआई चीफ के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी डाल दी गई है। आसिम मलिक को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बना दिया गया है। जैसे हमारे यहां अजित डोभाल हैं वैसे ही पाकिस्तान में आसिम मलिक को आईएसआई चीफ से अब एनएसए बना दिया गया है। अक्टूबर 2024 में आईएसआई प्रमुख की भूमिका संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मलिक पाकिस्तान के दसवें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बन गए हैं। अप्रैल 2022 में डॉ. मोईद यूसुफ के जाने के बाद यह पद दो साल तक खाली रहा था, जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार को सत्ता से हटा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद भारत को निशाना बनाकर 10 लाख से अधिक साइबर हमले किए गए: महाराष्ट्र साइबर पुलिस

वहीं लेफटिनेंट जनरल की नियुक्ति बताती है कि पाकिस्तान फौज ने हर क्षेत्र में कंट्रोल ले लिया है। अभी तक पाकिस्तान आर्मी पावरफुल थी। लेकिन सीविलियन सरकार भी हर बातचीत में शामिल रहती थी। लेकिन अब सरकार की तरफ से एनएसए बात करेंगे। मतलब सुरक्षा से जुड़े किसी भी मुद्दे पर मीटिंग होगी तो आसिम मुनीर और आसिम मलिक बैठेंगे। यानी शहबाज शरीफ अपने आप किनारे लगा दिए गए हैं।

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

BCCI का Mission 2027! Ajit Agarkar को मिली नई Team India को गढ़ने की बड़ी जिम्मेदारी

Neeraj Chopra, Sumit Antil का Mental Harassment का आरोप, द्रोणाचार्य अवार्डी Coach नवल सिंह बर्खास्त

Chelsea का संकट गहराया: लगातार चौथी हार के बाद Top 5 से बाहर होने का खतरा, Manchester United मजबूत

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में बड़ी हलचल, भारतीय मूल के CTO ने छोड़ा अपना पद।