राजस्थान से 1100 से अधिक मजदूरों, तीर्थयात्रियों के साथ रेलगाड़ी बंगाल पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

कोलकाता। राजस्थान से पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के दानकुनी में पहुंचते ही 1100 से अधिक मजदूरों और तीर्थयात्रियों का फूलों के साथ स्वागत किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राजस्थान के अजमेर से 24 कोच वाली रेलगाड़ी सोमवार की सुबह रवाना हुई थी और आज सुबह दस बजकर 40 मिनट पर यह दानकुनी स्टेशन पर पहुंची।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने कंपनियों को वीडियो कन्फ्रेंस के जरिये वार्षिक आम बैठक करने की अनुमति दी

रेलगाड़ी के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही इस पर पुष्पवर्षा की गई। स्टेशन पर राज्य के मंत्री मलय घटक और तपन दासगुप्ता श्रमिकों का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। महिलाओं और बच्चों सहित सभी 1186 यात्रियों का स्टेशन के बाहर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए शिविर में कोविड-19 के लिए चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और लोगों की मौत, 97 नये संक्रमित मिले

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा