13 मार्च को मिथुन राशि में मंगल के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी तकदीर, जीवन में आएगा बेहतर परिवर्तन

By कमलेश पांडे | Feb 21, 2023

नवग्रहों में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम और ऊर्जा आदि का कारक ग्रह माना गया है। मंगल ग्रह मेष राशि और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को भूमि, भवन और योद्धा मिजाज का कारक समझा है। आमतौर पर मंगल जातक को क्रोधी बनाता है। मंगल ग्रह मकर राशि और मीन राशि में ज्यादा शुभ होते है। मंगल अग्नितत्व ग्रह है, इसलिए इनको ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। इनका राशि परिवर्तन लोगों को तुरंत प्रभावित करता है। 

मंगल के एक राशि के दूसरी राशि में प्रवेश करने को राशि परिवर्तन या राशि गोचर कहा जाता है। मंगल ग्रह इस वर्ष पहली बार 13 मार्च 2023 को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसलिए मंगल ग्रह के मिथुन राशि में आने से कई राशियों के अच्छे दिन आ सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि मौजूदा गोचर काल की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं और उन्हें क्या क्या फल मिल सकते हैं।

#  वृषभ राशि के जातकों का होगा भाग्योदय 

मंगल का मिथुन राशि में गोचर यह बताता है कि वृषभ राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। क्योंकि, मंगल बारहवें और सातवें भाव के स्वामी हैं और यह दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। दूसरा भाव परिवार, बचत और का प्रतिनिधित्व करता है। प्रिय वृषभ राशि के जातकों, दूसरे भाव में यह गोचर आपको अपनी वाणी और संचार में कठोर और प्रभावशाली बना सकता है।

इसे भी पढ़ें: फरवरी माह में तीन ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि की खुलेगी किस्मत

इसलिए आपको मृदुभाषी रहने और संवाद करते समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं और तकनीकी क्षेत्र से संबंधित हैं उनके लिए पढ़ाई में अनुकूल समय रहेगा। अष्टम भाव पर मंगल की दृष्टि आपके साथी के साथ संयुक्त संपत्ति में वृद्धि करेगी। यात्रा करते समय सुरक्षित ड्राइव करें।

# सिंह राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, निवेशों पर मिलेगा मुनाफा 

मिथुन राशि में मंगल का गोचर दर्शाता है कि सिंह राशि वालों की किस्मत खुलेगी, उन्हें आर्थिक लाभ होगा और उनके द्वारा किये हुए निवेशों पर अच्छा-खासा मुनाफा भी मिल सकता है। दरअसल, सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल नवम भाव और चतुर्थ भाव का स्वामी है, जो उनके लिए योगकारक ग्रह बन जाता है। अब यही योगकारक ग्रह आपके लाभ और इच्छाओं के एकादश भाव में गोचर कर रहा है, जिससे भौतिकवादी लाभ प्राप्त करने की आपकी इच्छा के स्तर को ऊपर उठाएगा। 

देखा जाए तो आर्थिक लाभ के लिए भी यह अनुकूल समय है। आपको पिछले निवेशों से अच्छा खासा मुनाफा मिलने की संभावना है। इसके अलावा, कमीशन से भी कुछ आमदनी होती दिख रही है। वित्त के संबंध में दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने के लिए भी यह एक अच्छा समय है। आपको अपने बड़े भाई-बहनों और मामाओं का भरपूर सहयोग मिलेगा। मंगल का संबंध वित्तीय लाभ, बचत में वृद्धि और वेतन में वृद्धि भी देता दिखाई दे रहा है। लेकिन इस दौरान सिंह राशि के जातक अपने परिवार को लेकर पजेसिव भी हो सकते हैं।

# मकर राशि वालों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

मंगल के राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वे प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनके शत्रु उनके साथ टिक नहीं पाएंगे। दरअसल, मकर राशि के जातकों के लिए मंगल चतुर्थ भाव और एकादश भाव का स्वामी है। इसलिए अब मिथुन राशि में मंगल का गोचर छठे भाव यानी, शत्रु, स्वास्थ्य, प्रतिस्पर्धा भाव में होगा। ऐसे में छठे भाव में मंगल की स्थिति जातकों के लिए लाभकारी मानी जाती है। 

इसलिए आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके प्रतियोगी और शत्रु आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। छठे भाव से मंगल आपके नवम भाव, बारहवें भाव और लग्न पर दृष्टि डाल रहा है। इसलिए आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है। काम के सिलसिले में दूर देश की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

# मीन राशि के जातकों को संपत्ति और वाहन प्राप्त होंगे

मंगल के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को संपत्ति और वाहन प्राप्त होने के आसार प्रबल हैं। क्योंकि मिथुन राशि में मंगल के गोचर से पता चलता है कि यह अब मीन राशि के जातकों के माता, घर, घरेलू जीवन, भूमि, संपत्ति और वाहन के चौथे भाव में गोचर कर रहा है। चूंकि मीन राशि में मंगल के पास दूसरे और नौवें भाव का स्वामित्व है। मंगल, बृहस्पति और मीन राशि का मित्र ग्रह है। चौथे भाव में मंगल का गोचर कई चीजों के लिए अच्छा माना जाता है।

इसलिए मीन राशि के जातकों को चतुर्थ भाव में इस गोचर के साथ, आपको अपने परिवार और माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आप इस दौरान संपत्ति भी प्राप्त कर सकते हैं या अपने लिए कोई नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। मंगल ग्रह चतुर्थ भाव से आपके सप्तम भाव, दशम भाव और एकादश भाव पर दृष्टि डाल रहा है। जो व्यापार वृद्धि के मामले में एक बहुत अच्छा प्रभाव समझा जाता है। इसलिए आपको अपने वैवाहिक जीवन के प्रति अतिरिक्त सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

# तो आइये अब जानते हैं कि साल 2023 में मंगल कब-कब और कहां-कहां करेंगे राशि का परिवर्तन:- 

# 10 मई 2023 दिन बुधवार को 02 बजकर 13 मिनट पर दोपहर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि प्रवेश करेंगे।

# 01 जुलाई 2023 दिन शनिवार को 02 बजकर 38 मिनट पर सुबह कर्क राशि से निकलकर सिह राशि में प्रवेश करेंगे।

# 18 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को 04 बजकर 13 मिनट पर संध्या सिह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

# 03 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को 06 बजकर 17 मिनट पर संध्या कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

# 16 नवम्बर 2023 दिन गुरुवार को 11 बजकर 04 मिनट पर सुबह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

# 28 दिसंबर 2023 दिन बुधवार और गुरुवार की रात को 12 बजकर 37 मिनट पर रात्रि वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

# मंगल की शुभता बढ़ाने के लिए हाथ में लाल रंग का धागा पहनें

ज्योतिष के अनुसार, जन्मकुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए हाथ में लाल रंग का धागा पहनना चाहिए। आप चाहें तो कलावा भी पहन सकते हैं, क्योंकि सामान्य रूप से वह भी लाल ही होता है। वहीं, मंगल ग्रह की अशुभता कम करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाएं और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।

- कमलेश पांडेय

प्रमुख खबरें

Maharashtra में मराठी नहीं तो Action, Pratap Sarnaik बोले- लाइसेंस रद्द होंगे

Top 10 Breaking News 19 August 2026 | West Bengal Hotel Fire | Rocket launchers linked to Manipur destroyed in Delhi | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

K-Drama एक्टर Hong Min-Gi पर पूर्व गर्लफ्रेंड ने लगाए सनसनीखेज आरोप: मारपीट, धमकी और मानसिक प्रताड़ना का दावा, जांच में जुटी एजेंसी

Srinagar में US Envoy Sergio Gor: Jammu and Kashmir को बताया भारत का अहम हिस्सा, Travel Advisory पर समीक्षा के संकेत