पोप पर उपचार का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2025

पोप फ्रांसिस रविवार को दोहरे निमोनिया के प्रकोप से उबरते हुए दिखे और उनके चिकित्सकों ने कुछ सकारात्मक खबरें दी हैं। पोप के चिकित्सकों ने कहा कि अस्पताल में तीन सप्ताह से अधिक समय बिताने के बाद उन पर उपचार का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है और हाल के दिनों में उनकी हालत में ‘धीरे-धीरे, थोड़ा सुधार’ हुआ है।

वेटिकन के एक बयान में शनिवार को चिकित्सकों के हवाले से कहा गया था कि पोप को फेफड़ों की पुरानी बीमारी है और युवावस्था में उनके एक फेफड़े का हिस्सा निकाल दिया गया था। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, उन्हें कई दिन से बुखार नहीं है और उनके रक्त में ऑक्सीजन का स्तर अच्छा है। डॉक्टरों ने कहा कि ऐसी स्थिरता “उपचार के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया को बयां करती है’’।

यह पहली बार है जब चिकित्सकों ने बताया कि फेफड़ों के जटिल संक्रमण के उपचार के बाद फ्रांसिस की सेहत में सुधार दिखाई दे रहा है। गत 14 फरवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बाद फेफड़ों संबंधी समस्या का पता चला था।

पहले इस बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई जिसका अर्थ यह निकाला जा रहा है कि वह खतरे से बाहर नहीं हैं। पोप की अनुपस्थिति में, वेटिकन के दिन-प्रतिदिन के कार्य उसके ‘पवित्र वर्ष’ की तैयारियों के साथ जारी हैं जिसमें प्रत्येक 25 वर्ष में लाखों तीर्थयात्री रोम आते हैं।

पोप फ्रांसिस के करीबी कनाडाई कार्डिनल माइकल चेर्नी रविवार को स्वयंसेवकों के लिए पवित्र वर्ष का जश्न मना रहे हैं, जिसे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फ्रांसिस को मनाना था। फ्रांसिस दिन में सांस लेने में मदद के लिए पूरक ऑक्सीजन के उच्च प्रवाह और रात में एक गैर-इन्वेसिव ‘मैकेनिकल वेंटिलेशन मास्क’ का उपयोग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प