By रेनू तिवारी | Jan 08, 2021
पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा ने नये साल पर सोशल मीडिया पर 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-"नया साल, नई शुरुआत।" गुरु रंधावा की इस पोस्ट के बाद लगातार अफवाहें उड़ने लगी की इस मिल्ट्री गर्ल के साथ गुरु रंधावा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरु रंधावा ने पोस्ट शेयर करने के बाद इन अफवाहों पर कोई भी जवाब नहीं दिया। जिसके बाद यह पूरी तरह से माने जाना लगा कि गुरु रंधावा इस मिस्ट्री गर्ल के साथ शादी करने वाले हैं। अब मिस्ट्री गर्ल ने ही सामने आकर गुरु रंधावा और अपने रिश्ते की सफाई दी है।
संजना ने अपने अभिनय की शुरुआत दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम रिलीज़ फिल्म "दिल बेचारा" से की थी। मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2014 की हॉलीवुड हिट "द फॉल्ट इन आवर स्टार्स" की रीमेक है, जो इसी नाम के जॉन ग्रीन के 2012 बेस्टसेलर नोवल पर आधारित है।
अपने नए संगीत वीडियो के अलावा भी गुरु रंधावा हाल ही में सुर्खियों में थे। उन्हें कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। बाद में, उनकी टीम ने एक बयान जारी कर कहा कि गायक को अनजाने में हुई घटना का गहरा अफसोस है।