खत्म हुआ इंतजार! Fully Fit Hardik Pandya की वापसी, Afghanistan ODI Series के लिए तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2026

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने की मंजूरी दे दी है। बत्तीस साल के पंड्या पीठ में ऐंठन के कारण मुंबई इंडियन्स के लिए आईपीएल के कई मैच नहीं खेल पाए थे और दो जून से सीओई में हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘दो जून को सीओई में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। अगले पांच दिन में उन्होंने मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की और 10 ओवर (पूरा कोटा) तक गेंदबाजी भी की।’’

सबसे अच्छी बात यह है कि पंड्या ट्रेनिंग सत्र में 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं जिसका मतलब है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि पंड्या चंडीगढ़ में दूधिया रोशनी में होने वाले ट्रेनिंग सत्र के लिए टीम से जुड़ेंगे या सीधे धर्मशाला पहुंचेंगे जैसा कि पहले तय किया गया था। इस बीच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी सीओई में अपने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की तकलीफ की जांच करवा रहे हैं जिसके कारण वह हाल ही में हुए आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए कई मैच नहीं खेल पाए थे।

प्रमुख खबरें

Russian Embassy की फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का झांसा देने वाले दो जालसाज Delhi Police द्वारा अरेस्ट

Tanush Kotian की घातक गेंदबाजी से Mumbai जीती, Angkrish Raghuvanshi ने जड़ा अर्धशतक

Maharashtra से UP तक MLC चुनाव परिणाम और Supreme Court के अहम निर्देश, रात 9 बजे तक की बड़ी खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, Mahayuti में तकरार