By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2022
वाशिंगटन, दवा निर्माता मॉडर्ना ने बृहस्पतिवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन से अपने कोविड-19 रोधी टीके की चौथी खुराक को सभी वयस्कों के लिए बूस्टर खुराक के रूप में अधिकृत करने का अनुरोध किया। इससे पहले प्रतिद्वंद्वी दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने इस सप्ताह की शुरुआत में नियामक से सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बूस्टर खुराक को मंजूरी देने का अनुरोध किया था।