By निधि अविनाश | Mar 26, 2022
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध पिछले 31 दिन से जारी है। इसी बीच रूस ने दावा किया है कि, यूक्रेन में सैन्य अभियान का पहला चरण समाप्त हो गया है। युद्ध के 30वें दिन यानि की शुक्रवार को रूसी सेना ने कहा कि, उसने ऑपरेशन के पहले चरण में अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है। शुक्रवार को रूसी सेना के पहली डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ कर्नल जनरल सर्गेई रुडस्की ने एक महीने की युद्ध की स्थिति को सैन्य अभियान के पहले चरण की शुरूआत का रूप दिया और कहा कि, हम अब मुख्य लक्ष्य हासिल करने के लिए पूर्वी यूक्रेन पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
खबरों के मुताबिक, पुतिन इस बार स्टालिन के नक्शेकदम पर चलेंगे।रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था। तीन दिन पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता दी थी। बता दें कि, राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के प्रति वफादार यूक्रेनी सेना और स्वयंसेवी बल रूसी सेना और स्थानीय रूसी भाषी मिलिशिया के खिलाफ डोंबिस में एक घातक लड़ाई लड़ रहे हैं। रूसी सैन्य हताहतों की सूची हर दिन बढ़ रही है।