मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों पर सीधी भर्ती का रास्ता हुआ साफ

By सुयश भट्ट | Aug 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों पर अब सीधी भर्ती होने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने सीधी भर्ती पर साल 2019 से लगी रोक को हटा दी है। अब विभाग अपने स्तर पर रिक्त पदों में से 5% पर खुद भर्ती कर सकेंगें। वहीं ज्यादा से ज्यादा पद भरने के लिए उन्हें वित्त विभाग की अनुमति लेनी होगी।

आपको बता दें कि सरकार ने प्रदेश लोक सेवा आयोग और अन्य संस्थाओं से भरे जाने वाली भर्तियों पर लगे प्रतिबंध में छूट दी है। वहीं साल 2019 में वित्त विभाग ने सीधी भर्तियों पर रोक लगा दी थी।

इसे भी पढ़ें:15 अगस्त पर हो सकता है बड़ा साइबर अटैक , डिजिटल और प्रिंट मीडिया पर हो सकता है हमला 

दरअसल भर्तियों पर लगी रोक हटने के बाद सरकार की मंशा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में खाली पदों को भरने की है। सरकारी विभागों को सरकारी पदों पर नई भर्तियों में आरक्षण के नियमों का पालन करना होगा। इसके साथ ही तय सीमा के मुताबिक ही पदों को आरक्षित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Task Force For Exam Reforms | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में बड़े सुधार की तैयारी: नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय टास्क फोर्स गठित

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची