जिस तरह से राहुल गांधी बोलते हैं, उन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं लेता... नितिन गडकरी ने कसा तंज

By अंकित सिंह | Nov 18, 2024

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि किसी को भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के लोग 20 नवंबर के राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन पर भरोसा जताएंगे। गडकरी ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी बोलते हैं, कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता। मुझे लगता है कि लोगों को उनकी टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। पीएम मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की तरह स्मृति हानि से पीड़ित होने के गांधी के आरोपों पर गडकरी ने कहा कि कांग्रेस नेता गैर-जिम्मेदाराना तरीके से बोलते हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र को अंधेरे में धकेल देने वाला महाअघाड़ी, JP Nadda बोले- सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में जा बैठे उद्धव ठाकरे

नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर घाटे वाली परियोजनाएं शुरू करने, गांवों की उपेक्षा करने तथा सत्ता में रहने के दौरान देश को वास्तविक विकास से वंचित रखने का आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को ‘‘गलत नीतियों और भ्रष्ट सरकार’’ के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। गडकरी ने देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सराहना की। 

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी