वित्त मंत्री के भाषण में सिर्फ 2 बार हुआ गरीब शब्द का इस्तेमाल, चिदंबरम बोले- यह अब तक का सबसे पूंजीवादी बजट है

By अनुराग गुप्ता | Feb 01, 2022

नयी दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम बजट को पूंजीवादी बजट करार दिया। इस दौरान पी चिदंबरम के अलावा कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला समेत पार्टी कई नेता मौजूद रहे। चिदंबरम ने कहा कि आज का बजट भाषण किसी वित्त मंत्री द्वारा पढ़ा गया अब तक का सबसे पूंजीवादी भाषण था। 

उन्होंने कहा कि सरकार को लगता है कि वर्तमान को ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है और जनता को 'अमृत काल' के उदय होने तक धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने के लिए कहा जा सकता है। यह भारत के लोगों का मजाक उड़ा रहा है।

इसी बीच सुरजेवाला ने कहा कि प्रति व्यक्ति आज 1 लाख 8 हजार से कम होकर 1 लाख 7 हजार हो गई। प्रति व्यक्ति खर्च 62 हजार से कम होकर 59 हजार रह गया। 4.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे धकेल दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों के पढ़ने वालों बच्चों का भविष्य अंधकार में चला गया। जिस प्रकार से मैल न्यूट्रीशन में देश 116 मुल्कों की सूची में 101 नंबर पर पहुंच गया। बेरोजगारी शहरों में 8 फीसदी और गांव में 6 फीसदी पार कर गई। 

इसे भी पढ़ें: Defence Budget 2022: चीन और पाकिस्‍तान से देशी हथियारों के दम पर होगा मुकाबला, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाएगी सरकार 

उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति 12 फीसदी पार कर गई। इसलिए इस बजट का सार कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री जी ने जिस प्रकार से इस बजट को पेश किया है वह सरकार और वित्त मंत्री की निर्दयता को दर्शाता है। गरीब की मदद के लिए एक शब्द बजट में नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में किसी वर्ग को टैक्स से राहत देने के लिए एक शब्द नहीं है। लोककल्याण को जैसे रद्दी की टोकरी में फेंक दिया गया हो।

प्रमुख खबरें

Russian Embassy की फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का झांसा देने वाले दो जालसाज Delhi Police द्वारा अरेस्ट

Tanush Kotian की घातक गेंदबाजी से Mumbai जीती, Angkrish Raghuvanshi ने जड़ा अर्धशतक

Maharashtra से UP तक MLC चुनाव परिणाम और Supreme Court के अहम निर्देश, रात 9 बजे तक की बड़ी खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, Mahayuti में तकरार