दिसंबर 2024 तक हर हाल में पूरा किया जाए गंगा एक्सप्रेसवे का काम : मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण हर हाल में दिसंबर 2024 तक पूरा किया जाए ताकि प्रयागराज में 2025 में आयोजित होने वाले कुंभ के दौरान श्रद्धालु उसका इस्तेमाल कर सकें। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने रविवार रात प्रदेश में निर्माणाधीन एवं नवीन एक्सप्रेसवे परियोजनाओं तथा औद्योगिक क्लस्टर और ‘उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर’ के विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जरूरी जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi Birthday: गांधी-नेहरू परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य हैं राहुल गांधी, ऐसे शुरू किया था राजनीतिक सफर

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती अध्ययन के मुताबिक चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे लगभग 20 किलोमीटर का होगा, जबकि झांसी लिंक एक्सप्रेसवे लगभग 125-135 किलोमीटर का होगा। उन्होंने कहा कि दोनों नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए विधिवत अध्ययन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए और तथा जमीन खरीदने की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को रक्षा उत्पादन का हब बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली ‘उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ परियोजना में देश-दुनिया की बड़ी रक्षा उत्पाद विनिर्माता कम्पनियां निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश ‘डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर’ में हो चुका है।

उन्होंने कहा कि इसके तहत लखनऊ नोड में ब्रम्होस एयरोस्पेस, एरोलॉय टेक्नोलॉजी, झांसी नोड में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, कानपुर नोड में अडानी डिफेंस सिस्टम, अलीगढ़ में एमिटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और एंकर रिसर्च लिमिटेड जैसी बड़ी कम्पनियां अपनी इकाई लगा रही हैं। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर’ के नये प्रस्तावों के बारे में फौरन निर्णय लें और कोई भी प्रस्ताव लम्बित न रखें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर