जय घोष की ताकत दुनिया ने देखी, आदमपुर एयरबेस में बोले पीएम मोदी, PAK को पता ही नहीं चला कब सीना छलनी हो गया

By अंकित सिंह | May 13, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। आदमपुर एयरबेस के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को वायुसेना के अधिकारियों ने जानकारी दी और ऑपरेशन में शामिल कर्मियों से बातचीत की। इस दौरान अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि भारत माता की जय' मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी। जब भारत के सैनिक माँ भारती बोलते हैं तो दुश्मन के कलेजे काँप जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय हर उस सैनिक का संकल्प है जो देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार है। यह हर उस नागरिक की आवाज है जो देश के लिए जीना चाहता है और देश के लिए कुछ करना चाहता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से घबराकर दुश्मन ने इस एयरबेस और हमारे कई अन्य एयरबेसों पर कई बार हमला करने की कोशिश की। उन्होंने हमें बार-बार निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान के नापाक मंसूबे हर बार नाकाम हो गए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ड्रोन, उनके यूएवी, विमान और मिसाइलें - ये सभी हमारी सक्षम वायु रक्षा के सामने विफल हो गए। मैं देश के सभी एयर बेस के नेतृत्व और भारतीय वायुसेना के हर वायु योद्धा की दिल से सराहना करता हूं। आपने वाकई शानदार काम किया है।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैनिकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, आदमपुर एयरबेस पर की मुलाकात

मोदी ने कहा कि जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैं, तो धरती धन्य हो जाती है। जब वीरों के दर्शन का अवसर मिलता है, तो जीवन धन्य हो जाता है। इसलिए मैं आज सुबह-सुबह ही आपके दर्शन करने के लिए यहां पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि आज से अनेक दशक बाद भी जब भारत के इस पराक्रम की चर्चा होगी, तो उसके सबसे प्रमुख अध्याय आप और आपके साथी होंगे। आप सभी वर्तमान के साथ ही देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नई प्रेरणा बन गए हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता

Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए

Nepal Flood में 392 लोगों की मौत, 1468 लापता और 290 भारतीयों की तलाश जारी

CM Yogi Adityanath ने UP में विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश