कश्मीर के रेपोरा गाँव में उगता है दुनिया का सबसे उच्च गुणवत्ता वाला अंगूर, एक दाने का वजन होता है दस ग्राम

By नीरज कुमार दुबे | Aug 24, 2023

कश्मीर में अब तक सेब के उत्पादन पर ही ज्यादा ध्यान दिया जाता था लेकिन अब अंगूर की खेती पर भी जोर दिया जा रहा है जिसके अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। कश्मीर के मध्य गांदरबल जिले का एक गांव पूरी घाटी में अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले अंगूरों के गढ़ के रूप में उभर कर सामने आया है। अंगूर की गुणवत्ता ऐसी है कि आप भी देखते रह जाएंगे। माना जाता था कि विश्व में अंगूर के सबसे बढ़िया दाने का वजन लगभग छह से सात ग्राम का होता है लेकिन कश्मीर के रेपोरा गांव में जो अंगूर उपजा है उसके एक दाने का वजन दस ग्राम है।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में दिन-रात समाचारों की चिंता करने वाले Media के स्वास्थ्य की चिंता कर रहा प्रशासन

प्रभासाक्षी संवाददाता ने जब इस गांव का दौरा किया तो पाया कि इस साल फसल जल्दी पक गयी है क्योंकि तापमान अधिक था। अमूमन अंगूर की फसल सितंबर के पहले सप्ताह में कटाई के लिए तैयार होती है। एक अंगूर उत्पादक ने प्रभासाक्षी से बातचीत में कहा कि यहां इटली से भी ज्यादा बढ़िया अंगूर होता है। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले यह अंगूर बाजार में मांग के आधार पर 200 रुपये से 300 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अंगूर उत्पादक कीटनाशकों का उपयोग नहीं करते हैं, जिसके कारण इस क्षेत्र के अंगूर की भारी मांग रहती है। उन्होंने बताया कि अंगूर उत्पादक अब पुरानी तकनीकों की बजाय नई तकनीक उपयोग कर रहे हैं जिससे काम आसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अब हमारा अगला लक्ष्य जैविक अंगूर की खेती करना है।

प्रमुख खबरें

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब

वाराणसी में BJP नेता नितिन नवीन का Rahul Gandhi पर तीखा हमला