भारत में पेश हुई दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, दाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

नयी दिल्ली। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समूह आईटीसी ने मंगलवार को दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट पेश की। इसकी कीमत 4.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। आईटीसी ने इस चॉकलेट को अपने फैबेल ब्रांड के तहत पेश किया है। आईटीसी के लक्जरी चॉकलेट ब्रांड फैबेल एक्सिक्विज़िट चॉकलेट ने अपनी सीमित श्रृंखला की चॉकलेट ट्रिनिटी ट्रफल्स एक्ट्राआर्डिनायर पेश की है। यह गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गई हैं। इसे दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट बताया गया है। 

आईटीसी के मुख्य परिचालन अधिकारी (चॉकलेट, कनफेक्शनरी, कॉफी और नयी श्रेणी) खाद्य विभाग अनुज रुस्तगी ने कहा कि फैबेल में हम नया बेंचमार्क स्थापित कर काफी खुश हैं। हमने सिर्फ भारतीय बाजार नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। हम गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं। यह सीमित संस्करण हाथ से बने लकड़ी के बॉक्स में उपलब्ध होगा। इनमें 15 ग्राम की 15 ट्रफल्स होंगी।इस बॉक्स की कीमत सभी करों सहित एक लाख रुपये होगी। 

प्रमुख खबरें

हमारे DNA में इजरायल के लिए नफरत, भावनाओं में बहकर कुछ ज्यादा ही बोल गए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री

Mission World Cup 2027: Afghanistan सीरीज के लिए Team India में बड़े बदलाव, कई को आराम, 4 नए चेहरों को मौका

Bollywood Wrap-Up: सलमान के लोनली पोस्ट का सच, इम्तियाज की फिल्म का धमाका और आलिया-शरवरी की लीक फोटो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा!

SC की बड़ी टिप्पणी के बावजूद नहीं मिली राहत, उमर खालिद की जमानत याचिका लोअर कोर्ट से खारिज