मशहूर शायर मुनव्वर राणा के घर चोरी, लाखों के गहने लेकर फरार हुए चोर, तलाश में जुटी पुलिस

By अंकित सिंह | Aug 05, 2023

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध साहित्यकार और उर्दू शायर मुनव्वर राणा के आवास से आभूषण चोरी की सूचना मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके फ्लैट के एक रूम से उनकी बेटी के सारे गहने चोरी हो गए हैं। इसकी शिकायत पुलिस में कराई गई है। दावा किया जा रहा है कि 40 लाख रुपये की चोरी हुई है। घटना उस वक्त हुई है जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। दरअसल, मुनव्वर हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनका परिवार उन्हीं की देखरेख के लिए हॉस्पिटल में मौजूद था। इसी का चोरों ने फायदा उठाया है और गहने लेकर रफूचक्कर हो गए। फिलहाल चोरों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें: Bihar Illegal sand mining : बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

लंबे समय से बिमार 

गौरतलब है कि मुनव्वर राणा लंबे समय से बिमार चल रहे हैं। वो प्रसिद्ध शायर और कवि हैं। उर्दू और हिंदी के अलावा अवधी भाषा में भी उनकी पकड़ मजबूत है। मुनव्वर राणा का जन्म 1952 में भारत के उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपना अधिकांश जीवन कोलकाता, पश्चिम बंगाल में बिताया। उनकी कविता को भारतीय दर्शकों के लिए सुलभ बनाता है और गैर-उर्दू क्षेत्रों में आयोजित कवि सम्मेलनों में उनकी लोकप्रियता को बताता है। मुनव्वर ने कई ग़ज़लें प्रकाशित की हैं। उनकी लेखन की एक अलग शैली है। उनके अधिकांश शेरों (दोहों) में उनके प्रेम का केंद्र बिंदु माँ हैं।

प्रमुख खबरें

Insurance Sector में बड़ा धमाका, Jio Financial और Allianz की पार्टनरशिप से बदलेगा पूरा खेल।

Online Gaming Industry में बड़ा फेरबदल, New Law के तहत Real Money Games होंगे बैन।

Iran-US टेंशन का Stock Market पर असर, Sensex धड़ाम, पर इन 4 शेयरों ने कराई चांदी ही चांदी

Barcelona के हाथ से फिसला स्टार डिफेंडर, Grimaldo तुर्की क्लब के साथ करेगा Final Deal