By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2022
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में 57 साल की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि ऑटोरिक्शा में सफर करते समय एकसहयात्री ने उसके सात लाख रुपये से अधिक के सोने के आभूषण चुरा लिए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार सुबह की है जब पीड़िता एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। डोंबिवली में तिलक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला की शिकायत के अनुसार, वह ऑटोरिक्शा में एक बैग लेकर मैरिज हॉल जा रही थी, जिसमें उसके 7.30 लाख रुपये के सोने के आभूषण थे।