फिर दिखा पाकिस्तान का आंतक प्रेम, दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद पर पूछा गया सवाल तो साधी चुप्पी

By अंकित सिंह | Oct 18, 2022

भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधि में पाकिस्तान लगातार शामिल होता रहता है। भारत को लेकर वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की पोल खोलता भी रहता है। हालांकि, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। समय-समय पर उसका आतंक प्रेम दिखाई दे जाता है। एक बार फिर से पाकिस्तान का आतंक प्रेम बेनकाब हुआ है। दरअसल, दिल्ली में आयोजित इंटरपोल महासभा में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के प्रतिनिधि भी भारत पहुंचे हैं। भारत में 25 साल बाद इस बैठक का आयोजन हो रहा है। इस बैठक में 195 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसके अलावा कई देशों के पुलिस प्रमुख, केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और पुलिस अधिकारी भी इसमें शामिल हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: सरकार को मध्यावधि चुनावों की घोषणा करने के लिए कुछ और समय देता हूं: इमरान खान

नरेंद्र मोदी ने क्या कहा

हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान आतंकवाद को विश्व की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए साफ तौर पर कहा कि इसे खत्म करने के लिए हम सब को एकजुट होकर काम करना होगा। मोदी ने इंटरपोल की 90वीं महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर विश्व के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जलवायु से जुड़े लक्ष्यों से लेकर कोविड के टीके तक, भारत ने किसी भी संकट में नेतृत्व करने की इच्छा प्रदर्शित की है। मोदी ने कहा कि आतंकवाद, भ्रष्टाचार, मादक पदार्थों की तस्करी, संगठित अपराध- इन खतरों में पहले की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से बदलाव आ रहा है। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात