फिर यूपी दौरे पर जाएंगे PM मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, लखनऊ में करेंगे रात्रि विश्राम

By अंकित सिंह | Nov 18, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में नेताओं का उत्तर प्रदेश दौरा शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी किसी न किसी बहाने से लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। हाल में ही वह कुशीनगर दौरे पर गए थे जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री सिद्धार्थनगर भी पहुंचे थे। पूर्वांचल से भाजपा को काफी उम्मीदें हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। इन सबके बीच खबर यह है कि प्रधानमंत्री अब उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके का भी दौरा कर सकते हैं। चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री का उत्तर प्रदेश का हर दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान वह विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर रहे हैं। खबर के मुताबिक 19 नवंबर को प्रधानमंत्री एक बार फिर से उत्तर प्रदेश दौरे पर आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6250 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोबा में अर्जुन बांध परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना के उद्घाटन होने के बाद से बुंदेलखंड के इलाकों में पानी की कमी की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी तथा किसानों के लिए भी यह फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी में आत्मनिर्भर भारत के तहत तैयार स्वदेशी रक्षा उपकरण तीनों सेना के प्रमुखों को सौंपेंगे। 

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया