Nicole Kidman की नई फिल्म Babygirl में हैं कई ऐसे सीन, जिन्हें देखना दर्शकों के लिए नहीं होगा आसान, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा

By एकता | Aug 28, 2024

हॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारों में शुमार निकोल किडमैन अपनी आगामी दो फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं, जिनमें से एक 'द परफेक्ट फैमिली' और दूसरी 'बेबीगर्ल' है। अभी हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने फिल्म 'बेबीगर्ल' के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने खुद को जरूरत से ज्यादा एक्सपोज किया है, इतना की वह खुद को शायद ही स्क्रीन पर देख पाए। बता दें, फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले अगले हफ्ते वेनिस फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर किया जाएगा।

बेबीगर्ल, न्यूयॉर्क की एक उच्चस्तरीय बिजनेस एग्जीक्यूटिव 'रोमी' की कहानी है, जिसका किरदार किडमैन निभा रही हैं। रोमी कंपनी के नए इंटर्न (हैरिस डिकिंसन) के साथ एक बहुत ही कामुक संबंध कायम कर बैठती है। इतना कामुक रिश्ता, जिसकी खुद अभिनेत्री ने भी कल्पना नहीं की थी। किडमैन ने खुलासा किया कि इस फिल्म में कुछ ऐसे सीन हैं, जिन्हें दुनिया देखने के लिए शायद ही तैयार है।

इसे भी पढ़ें: Ben Affleck की वजह से टूटा उनकी पूर्व पत्नी Jennifer Garner का छह साल लंबा रिश्ता, बॉयफ्रेंड John Miller से हुईं अलग

वैनिटी फेयर को दिए एक इंटरव्यू में किडमैन ने कहा, 'मेरे अंदर कुछ ऐसा है जो कहता है, ठीक है, यह बड़े पर्दे के लिए और लोगों के साथ देखने के लिए बनाया गया था। लेकिन फिर मैं सोचती हूं, यह एक हाई-वायर एक्ट है। मुझे यकीन नहीं है कि मेरे पास इतनी हिम्मत है। मैंने कुछ ऐसी फिल्में बनाई हैं जो काफी एक्सपोजिंग हैं, लेकिन इस तरह की नहीं।'

इसे भी पढ़ें: Fifty Shades of Grey फेम Dakota Johnson की टूटी सगाई? अंगूठी के बिना हुईं स्पॉट, अटकलों के बाद पहने दिखीं

उन्होंने आगे कहा, 'एक एक्टर, एक महिला और एक इंसान के तौर पर मुझे बहुत एक्सपोज्ड महसूस हुआ। मुझे अंदर और बाहर जाना पड़ा जैसे कि मुझे अपनी सुरक्षा फिर से करनी पड़े। मैंने अभी क्या किया है? मैं कहां चली गई? मैंने क्या किया?’ बता दें, बेबीगर्ल को हैलिना रीजन द्वारा बनाया जा रहा है, जिन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वह 'एक बहुत ही हॉट मूवी' बनाने में कामयाब हो गयी हैं।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Deepotsav में बोले उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan, राम के आदर्शों पर चल रहे PM Modi और योगी

भजनलाल शर्मा के बयान पर भड़के Ashok Gehlot, सबूत देने या माफी मांगने की दी चुनौती

Shaheen Bagh में 16 वर्षीय घरेलू सहायिका मुक्त, गर्म इस्त्री से दागने और प्रताड़ना का आरोप

Yemen: राजधानी Sanaa के पास हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत, 30 घायल