पीलीभीत में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- कांग्रेस की सरकार पर लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

By अनुराग गुप्ता | Feb 02, 2022

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने अपने सभी वादे पूरे किए। उन्होंने कहा कि दुनिया देख रही है और अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। सोमनाथ मंदिर को आतातायियों ने तोड़ दिया था तो देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उसका पुनर्निमाण कराया लेकिन सोमनाथ मंदिर को भव्य स्वरूप देने का किसी ने काम किया तो वो नरेंद्र भाई मोदी ने किया। 

इसे भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना से नहीं मिला टिकट, सपा ने इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा 

रक्षा मंत्री ने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार आई, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, यहां तक की मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी। हमारी UP की सरकार हो या केंद्र की सरकार कोई मां का लाल उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि किसी मंत्री के दामन पर कोई भ्रष्टाचार का दाग लगा है। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत के पन्नों को पलटकर देखें तो नेताओं ने कहा बहुत कुछ लेकिन अगर उसका थोड़ा भी पूरा किया होता तो हमारा भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन गया होता। नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत के नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त होता गया। 

प्रमुख खबरें

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया