12वीं की परीक्षा होनी चाहिए या नहीं ? बिहार के शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | May 25, 2021

कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में 12वीं की परीक्षा को लेकर चर्चा गर्म है। कुछ राजनीतिक दल 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं तो कुछ परीक्षा कराने के पक्ष में हैं। कुल मिलाकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई शिक्षा मंत्रियों की बैठक के बाद फिलहाल राज्यों से इसके लिए लिखित सुझाव मांगे गए है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी कहा है कि 12वीं की परीक्षा को लेकर निर्णय जल्द ही लिया जाएगा। इन सबके बीच बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि 12वीं की परीक्षा जरूर होनी चाहिए। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विजय चौधरी ने कहा कि हमने बैठक में कहा है कि परीक्षा जरूर होनी चाहिए। कोरोना संक्रमण के वर्तमान काल में परीक्षा तत्काल आयोजित करना संभव नहीं होगा लेकिन कुछ दिनों बाद की एक तारीख़(टेंटेटिव) जरूर घोषित कर देनी चाहिए। इससे पहले उन्होंने यह भी कहा कि अब शिक्षा को लेकर बिहार मॉडल के तहत आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में दसवीं और बारहवीं के परीक्षा और उसके परिणाम दोनों ही हो चुके है। हमने मार्च से पहले ही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को आयोजित किया था और अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही इसके नतीजे घोषित कर दिए थे।

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच