शेयर बाजार में चार दिन से तेजी पर विराम, सेंसेक्स 195 अंक टूटा, निफ़्टी 22,356 पर क्लोज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2024

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 195 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच आईटी शेयरों और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली से बाजार में गिरावट आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 195.16 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,677.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय सेंसेक्स 460.04 अंक तक लुढ़क गया था। 

टाटा मोटर्स का शेयर 3.52 प्रतिशत मजबूत हुआ। कारोबार के दौरान यह 52 सप्ताह के उच्चस्तर तक चला गया था। कंपनी की अपने यात्री और वाणिज्यिक वाहन कारोबार को दो अलग सूचीबद्ध कंपनियों में करने की घोषणा के बाद शेयर में तेजी आई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। 

इसे भी पढ़ें: अब रेलवे स्टेशन पर मंगवा सकते है फूड आइटम, Swiggy इन 4 स्टेशनों से करेगा डिलीवरी सर्विस की शुरुवात

अमेरिकी बाजार में सोमवार को गिरावट रही थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.63 डॉलर प्रति बैरल रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 564.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को रिकॉर्ड 73,872.29 अंक पर और निफ्टी 22,405.60 अंक के अबतक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

रूस की जनता के फैसले ने हिला डाली दुनिया! पुतिन के सिर पर आ गयी बड़ी जिम्मेदारी, जानें रशियन्स ने क्या कांड किया?

Imphal Airport से अगवा पश्चिम बंगाल का युवक Bishnupur से सुरक्षित बचाया गया

Prabhasakshi NewsRoom: Iran पर आर-पार के मूड में Trump! छुट्टी रद्द कर लौटे White House, बैठकों का दौर जारी, दुनिया टेंशन में

फैशन जगत में शोक की लहर: सुपरमॉडल Cindy Crawford के बेटे Presley Gerber का 27 साल की उम्र में निधन