इस सर्दी में दिल्ली में पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई: Delhi Chief Minister

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2025

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि इस वर्ष सर्दियों के दौरान दिल्ली में पराली जलाने की एक भी घटना सामने नहीं आई और उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय सरकार की प्रदूषण नियंत्रण नीति को दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विकास विभाग की कृषि इकाई और पर्यावरण विभाग के समन्वित प्रयासों, निरंतर निगरानी और किसानों के सक्रिय सहयोग के माध्यम से संभव हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष दिल्ली में लगभग 7,000 एकड़ भूमि पर धान की खेती होने के बावजूद, पराली जलाने की एक भी घटना दर्ज नहीं की गई और इसे कड़ी निगरानी तथाकिसानों के सहयोग के माध्यम से स्वच्छ हवा की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दौरान वायु गुणवत्ता में गिरावट दिल्ली के लिए एक गंभीर चुनौती मानी जाती है, जिसमें पराली जलाने का प्रमुख योगदान होता है।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश