उत्तर प्रदेश की पीपीपी नीति को और ज्यादा सरल बनाने की जरूरत : योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी क्षेत्र की ओर से निजी सार्वजनिक भागीदारी (पीपीपी) आधारित परियोजनाओं के लिए मिल रहे उत्साहजनक प्रस्तावों को देखते हुए राज्य की पीपीपी नीति को और अधिक सरल तथा व्यवस्थित बनाने की जरूरत बताई है।

उन्होंने कहा, भविष्य की जरूरतों को देखते हुए एक ऐसी नीति की आवश्यकता है, जो पीपीपी के लिए उपयुक्त परियोजनाओं के चिन्हीकरण, ‘स्टेकहोल्डर परामर्श’, विकासकर्ता के लिए निविदा तैयार करने, अधिग्रहण प्रक्रिया, अनुबन्ध जैसे विषयों को बेहतर ढंग से सम्पादित करती हो। इस उद्देश्य के साथ शीघ्र ही राज्य की नई पीपीपी नीति तैयार की जाए।

प्रमुख खबरें

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त