‘NEET’ परिणाम में भारी गड़बड़ी की आशंका, सरकार जवाब दे और जवाबदेही सुनिश्चित करे: Randeep Surjewala

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट-यूजी) के परिणाम में भारी गड़बड़ी की आशंका है तथा इससे करीब 24 लाख बच्चों के भविष्य के असर पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और सरकार को जवाब देना चाहिए तथा इस मामले में जवाबदेही भी सुनिश्चित करनी चाहिए। एनटीए ने नीट के परिणाम गत चार जून को घोषित किए थे। सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘नीट में 67 अभ्यर्थियों के 720 में से 720 अंक मिले यानी 100 प्रतिशत अंक।इस साल 67 टॉपर हैं। यह अपने आप में ‘असंभव’ लगता है, क्योंकि नीट के प्रश्न पत्र में हर गलत जवाब पर अंक कटते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस