चयनित संस्था के कार्यभार संभालने के बाद ही कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप ट्रायल्स होने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा कुश्ती के लिए गठित तदर्थ समिति के विश्व चैम्पियनशिप के ट्रायल्स कराने का काम भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चयनित अधिकारियों पर सौंपने की संभावना है और वह इस पर एक या दो दिन में निर्देश जारी करने की योजना बना रही है। डब्ल्यूएफआई के नये अधिकारियों के लिए चुनाव 12 अगस्त को होंगे जिससे उनके पास विश्व चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल्स कराने और प्रविष्टियां भेजने के लिए केवल चार ही दिन बचेंगे। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 16 अगस्त है। विश्व चैम्पियनशिप 16 से 24 सितंबर तक बेलग्रेड में आयोजित की जायेगी जिसमें 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए 90 कोटा स्थान दांव पर होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘तदर्थ पैनल इस संबंध में एक या दो दिन में निर्देश जारी करने की योजना बना रहा है। ’’ एशियाई खेलों के लिए 22-23 जुलाई को नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हॉल में हुए ट्रायल्स में काफी हंगामा हुआ था क्योंकि पहलवानों के कोचों और माता-पिता ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया (65 किग्रा फ्रीस्टाइल) और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट (53 किग्रा) को दी गयी छूट के खिलाफ विरोध कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit पर सवाल उठाने पर BJP का Congress पर तीखा हमला

Sagar Liquor Tragedy: CPI(M) ने लगाया MP सरकार पर शराब माफिया को बचाने का आरोप

TMC सांसद Abhishek Banerjee के निजी सहायक Sumit Roy को CID ने किया गिरफ्तार

CM Yogi Adityanath ने जनप्रतिनिधियों से Seva Sankalp Abhiyan को सफल बनाने का आह्वान किया