देश की जनता में भाजपा को लेकर निराशा की लहर है: कमलनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा एवं मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को आये चुनाव परिणाम बताते हैं कि देश की जनता में भाजपा को लेकर निराशा की लहर है। झाबुआ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को मिली विजय पर कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि झाबुआ की जीत बताती है कि लोगों का कांग्रेस पर विश्वास कायम है।

इसे भी पढ़ें: 370 और 35ए के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकायें संविधान पीठ के पास सूचीबद्ध

कमलनाथ ने कहा कि ये चुनाव परिणाम बताते हैं कि देश की जनता भाजपा की दुर्भावना की राजनीति को पहचानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कभी राष्ट्रवाद, कभी अनुच्छेद 370 और कभी पाकिस्तान की बात करके लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से हटाने का प्रयास किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्दे मोदी की सरकार ने कभी नौजवानों की रोजगार की बात नहीं की, किसानों की बात नहीं की, व्यापारियों के हित के बारे में नहीं बोला। कमलनाथ ने कहा कि आज देश में मंदी का दौर है, लेकिन मध्यप्रदेश इससे अछूता है। मंदी का बहुत बड़ा कारण है कि लोगों की आशाएं केन्द्र सरकार से समाप्त हो गई हैं। मध्यप्रदेश में ऐसा नहीं है, इसलिए यहाँ मंदी नहीं है।उन्होंने कहा कि आज देश का पूरा बैंकिंग सिस्टम ठप है। इन सब असफलताओं का अहसास देश की जनता को हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जनता ने वहां पर भाजपा को नकार दिया है। उन्हें अपनी यह हार स्वीकार करनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल