100 करोड़ वैक्सीनेशन की अभूतपूर्व उपलब्धि पर पूरे देश में ख़ुशी का माहौल: टंडन

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 21, 2021

शिमला। भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा 100 करोड़ वैक्सीनेशन की अभूतपूर्व उपलब्धि पर पूरे देश में ख़ुशी का माहौल है। ये खुशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 'सबके संगठित प्रयास' का परिणाम है। इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूँ। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में चलाया जाएगा नशा जागरुकता अभियानः अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा

 उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भंग करने की बात करने का कांग्रेस पार्टी को अधिकार नहीं है, कांग्रेस सरकारों के समय उन्होंने लोकतंत्र की हत्या अनगिनत बार की है। पूरे देश मे उनके शीर्ष नेतृव द्वारा आपातकाल लगा और सिख दंगों में अनेकों बेकसूरों की हत्या करना देश भूला नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद से गृस्त पार्टी है, आज देश में गांधी परिवार की छठी पीढ़ी कांग्रेस पर राज कर रही है। उनकी पार्टी में किसको टिकट मिलनी है उसका फैसला गांधी परिवार ही करता है पर भाजपा में ऐसा नहीं है, अगली टिकट सांसद हो या विधायक हो किसको मिले यह किसी को भी नही पता होता। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने पर प्रधानमंत्री को दी बधाई

भाजपा में सभी फैसले सैद्धान्तिक तौर पर लिए जाते है।उन्होंने कहा की भाजपा ने पार्टी में परिवारवाद की प्रथा को अंकुश लगाया है जिस प्रकार से बापू, बेटा, पोता और पड़पोते को टिकट मिलती है वह केवल कांग्रेस पार्टी में ही संभव होगा।  भाजपा में हर सामान्य कार्यकर्ता को नेता बनने का अवसर प्राप्त होता है और यह ही एक कारण है कि भाजपा का कार्यकर्ता भाजपा में खुश हैं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी