ऋतुजा लटके को परेशान करने को लेकर लोगों में आक्रोश है : आदित्य ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2022

मुंबई। शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार की शुक्रवार को आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरीके से उनकी पार्टी की प्रत्याशी ऋतुजा लटके को परेशान किया गया है, उससे लोगों में गुस्सा है। लटके अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव के लिए शिवसेना के ठाकरे गुट की प्रत्याशी हैं। आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्हें 100 फीसदी भरोसा है कि लटके को महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दलों के मत मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में एक्सिडेंट, पुलिस की गाड़ी से टकराई एंबुलेंस, कई घायल

चाहे बीएमसी हो या राज्य सरकार, ऐसी कोशिश की गयी कि वह उपचुनाव न लड़ें।’’ भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए मुरजी पटेल को प्रत्याशी बनाया है। वह भाजपा और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के संयुक्त उम्मीदवार हैं। अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होगा। ऋतुजा लटके के पति एवं निवर्तमान विधायक रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी