कारोबारियों में डर है, लुधियाना में व्यवसायी को गोली मारे जाने पर जाखड़ ने कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2023

पंजाब भाजपा के प्रमुख सुनील जाखड़ ने रविवार को पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि राज्य के उद्योगपतियों और लोगों में दहशत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में गैंगस्टरों द्वारा हत्याएं और अपहरण आम बात हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष ने कहा, “राज्य में कानून एवं व्यवस्था तंत्र पूरी तरह चरमरा गया है। पुलिस बल काफी हतोत्साहित है।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “विशेषकर उद्योगपतियों और व्यापारियों तथा सामान्य तौर पर पंजाब के लोगों में दहशत है।” जाखड़ ने आरोप लगाया कि दिनदहाड़े हत्या, गोलीबारी और फिरौती की मांग की “खतरनाक” प्रवृत्ति नई घटनाएं हैं जो राज्य में आप सरकार के तहत उभरी हैं।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस