मेरे और मोदी में कोई मुकाबला ही नहीं...भारतीय प्रधानमंत्री को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2025

मोदी और ट्रंप की साझेदारी की एक और तस्वीर पूरी दुनिया देख रही है। मोदी ट्रंप को दोस्त बताते हैं और ये दोस्ती ऐसे ही नहीं है। ये दोस्ती कितनी पक्की और गहरी है। ये दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात के बाद साफ हो गया। उस ज्वाइंट ब्रीफिंग में भी जिसमें दोनों ने एक दूसरे पर भरोसा जताया और आगे आने वाले वक्त में एक से बढ़कर एक डील को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। सवाल उठ रहे थे कि अमेरिका टैरिफ के मामले में भारत पर प्रेशर बनाएगा। उसके बाद आज का बयान सभी को हैरान कर रहा है। टैरिफ के मामले में भारत ने जिस तरह से ट्रंप के साथ निगोशिएटर किया उसे देखकर ट्रंप भी हैरान थे। यही वजह है कि ट्रंप ने मोदी को टफ निगोशिएटर बताया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मोदी मुझसे भी सख्त निगोशिएटर हैं। मुझसे बेहतर निगोशिएटर हैं। मेरा उनसे कोई मुकाबला नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी झंडा हटा लगाया गया तिरंगा, मोदी के होटल में हुआ तगड़ा खेल

वार्ता के बाद प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों पक्ष जल्द एक बड़े व्यापार समझौते पर पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने भारत द्वारा कुछ अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए आयात शुल्क को बहुत अनुचित और कड़ा बताया। ट्रंप ने कहा कि जो भी शुल्क लगाएगा, हम भी वही शुल्क लगाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत हमारे साथ जो कर रहा है, हम उसके साथ भी वही व्यवहार कर रहे हैं। दी-ट्रंप की यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा अमेरिका के सभी व्यापारिक साझेदारों के लिए नयी जवाबी शुल्क नीति की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद हुई है, जो उनके प्रशासन द्वारा शुरू की गई ऐसी कार्रवाइयों की श्रृंखला में नवीनतम है।

इसे भी पढ़ें: अपने बड़े फैन से मिलेंगे मोदी, मस्क से मिलकर करेंगे बड़ा 'धमाका'

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि वह और प्रधानमंत्री मोदी ऊर्जा पर एक समझौते पर पहुंचे हैं, जिससे भारत में अमेरिका तेल और गैस का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन जाएगा।। उन्होंने कहा कि यह भारत के साथ अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने के उपायों का हिस्सा है, जो वर्तमान में लगभग 45 अरब अमेरिकी डॉलर है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें