कोई ‘आंतरिक कलह’ नहीं, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पार्टी तय करेगी: शिवराज सिंह चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2023

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट होकर काम कर रही है और पार्टी के भीतर कोई ‘आंतरिक कलह’ नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के 2020 में भाजपा में शामिल होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सिंधिया जी के साथ आए लोग दूध में चीनी की तरह हमारी पार्टी में मिल गए हैं। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि भाजपा मध्य प्रदेश में एकजुट होकर काम कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: 21,000 का नहीं मिला रक्षा बंधन पर शगुन, तो ननदों ने भाभी की कर दी जमकर पिटाई, गंभीर हालत में महिला AIIMS में भर्ती

जारी एक विज्ञप्ति में चौहान के हवाले से कहा गया, ‘‘पार्टी मुख्यमंत्री बनाएगी। जनता मुख्यमंत्रीबनाएगी।’’ बातचीत के दौरान चौहान ने बताया कि कैसे उन्हें 2005 में मुख्यमंत्री बनाया गया था, जब वह संसद सदस्य थे और दिल्ली में रहते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री इसलिए बना, क्योंकि पार्टी चाहती थी और मुझे लोगों का आशीर्वाद प्राप्त था। 2005 में, जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना, तो मुझे नहीं पता था कि मुझे चुना गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हो रही थी और मैं सांसद के तौर पर दिल्ली के पंडित पंत मार्ग स्थित आवास में था।’’ उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘‘अचानक मेरी पत्नी ने मुझे जगाया और बताया कि टीवी चैनल ब्रेकिंग न्यूज चला रहे हैं कि मुझे मुख्यमंत्री चुना गया है। मैंने उससे कहा कि दिन में सपने देखना छोड़ दो। इसके तुरंत बाद, दरवाजे की घंटी बजी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुझे बधाई देने के लिए खड़े थे। वह मेरे पड़ोसी थे।’’ चौहान ने कहा कि इसके तुरंत बाद भाजपा के संगठन सचिव का फोन आया और ‘उन्होंने मुझे तत्काल कार्यालय आने को कहा, जहां मुझे बताया गया कि मुझे मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है’।

भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के तीन गुटों- ‘नाराज’, ‘महाराज’ (ग्वालियर के शाही परिवार के वंशज सिंधिया) और ‘शिवराज’ की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस के साथ दिक्कत यह है कि जब हमारी पार्टी मिलकर काम करती है, तो उनकी रातों की नींद भी उड़ जाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके सपने में भी हम दिखाई देते हैं। जैसे बैल को लाल कपड़े दिखाओ तो वह भड़क जाता है, वैसे ही सपने में भी...कमलनाथ और दिग्विजय सिंह...नींद में भी कई बार ‘शिवराज, शिवराज, शिवराज’ चिल्लाते हैं।’’ चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अद्वितीय नेता हैं और भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान