BJP के घोषणापत्र में ‘‘अल्पसंख्यक’’ शब्द का कोई जिक्र नहीं : Asaduddin Owaisi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यकों के प्रति घृणा का भाव रखती है और यहां तक कि उसने अपने घोषणापत्र में भी ‘‘अल्पसंख्यक’’ शब्द का कहीं इस्तेमाल नहीं किया बल्कि उनका जिक्र ‘‘वंचित’’ के तौर पर किया है। ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (के) के साथ एआईएमआईएम का गठबंधन विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा और पार्टी महाराष्ट्र के अकोला में प्रकाश आंबेडकर और अमरावती में आनंद आंबेडकर को समर्थन देगी। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को बताएं कि BJP संविधान मिटाने की कोशिश कर रही है : Rahul Gandhi

ओवैसी ने दावा किया कि स्कूल छोड़ने वालों में सबसे अधिक संख्या दलितों और मुसलमानों की है लेकिन भाजपा ने जानबूझकर यह सुनिश्चित किया है कि स्कूल छोड़ने की दर मुस्लिम समुदाय में बढ़े। ओवैसी ने दावा किया कि नौकरियों की कमी के कारण देश में बेरोजगारी दर काफी अधिक है, अल्पसंख्यकों के प्रति घृणा का भाव बढ़ा है और संविधान को भी खतरा है। उन्होंने लोगों से मतदान के पहले इस बातों को ध्यान में रखने की अपील की। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने कहा कि भाजपा भले ही देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने की बात करती है लेकिन जब वृद्धि की बात आती है तब प्रति व्यक्ति आय को भी ध्यान में रखना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने नाबालिग होने पर रद्द की 20 साल पुरानी Conviction

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.18 लाख से अधिक Form-6 जमा हुए

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये