'मुसलमानों में राम मंदिर का विरोध नहीं', इकबाल अंसारी बोले- अयोध्या आस्था की भूमि, सबका साथ-सबका विकास होना चाहिए

By अंकित सिंह | Jan 04, 2024

अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा है कि हिंदू और मुसलमानों के बीच विवाद खत्म हो गया है और देश में 'सबका साथ, सबका विकास' होना चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि जहां तक राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद का सवाल है, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है जिसके बाद निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरे देश के मुसलमानों ने इसका स्वागत किया। कोई विरोध प्रदर्शन या कुछ भी नहीं हुआ... यह आस्था का मामला है और यह अच्छा है कि मंदिर का निर्माण हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: आस्था के साथ साथ आध्यात्म की भी नगरी बनेगी अयोध्या, Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा पर बोले Anurag Thakur

इससे पहले जह मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या गए थे तब जब उनका का काफिला जब राम पथ से गुजरा तब साधु-संतों के साथ-साथ कई आम लोगों ने पुष्पवर्षा की जिनमें अंसारी भी शामिल थे। अंसारी ने कहा, ‘‘ये हमारी परंपरा है। हम अपने शहर में आने वाले मेहमानों का स्वागत करते हैं।’’ अंसारी का साधारण घर राम पथ के पास कोटिया पंजीटोला में स्थित है। मुख्य दरवाजे के बाहर दीवार पर एक पुराना हरे रंग का बोर्ड लगा हुआ है, जिस पर उनका उल्लेख ‘मुद्दई बाबरी मस्जिद’ के रूप में किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं वहां उस सड़क के मोड़ पर खड़ा था जो हमारे पड़ोस की ओर जाती है, और जैसे ही उनका (प्रधानमंत्री का) काफिला गुजरा, मैंने शहर में उनका स्वागत करने के लिए फूल की पंखुड़ियों की वर्षा की।’’

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार