सावरकर को लेकर MVA में कोई दरार नहीं, जयराम रमेश ने कहा- ऐतिहासिक तथ्यों को कैसे नकार सकते हैं?

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2022

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना वी डी सावरकर पर "असहमत होने के लिए सहमत" है, उन्होंने इस धारणा को खारिज कर दिया कि हिंदुत्व विचारक पर उनके परस्पर विरोधी विचारों से महा विकास अघाड़ी गठबंधन टूट जाएगा। मैंने आज संजय राउत से बात की। उन्होंने इस धारणा का खंडन किया कि इससे महा विकास अघाड़ी कमजोर होगी। यह एमवीए को प्रभावित नहीं करेगा। रमेश ने कहा कि हम (कांग्रेस) इतिहास को विकृत नहीं करते … एमवीए तीन साल पुराना गठबंधन है। हम एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम पर एमवीए में शामिल हुए। मैंने उनसे (राउत) पूछा कि क्या यह मुद्दा एमवीए को अस्थिर करेगा और उन्होंने कहा कि दोनों मुद्दे अलग हैं।

इसे भी पढ़ें: राहुल के समर्थन में महात्मा गांधी के पोते, कहा- अंग्रेजों के दोस्त थे वीर सावरकर, जेल से बाहर निकलने के लिए माफी थी मांगी

गांधी को उनकी टिप्पणियों पर मिली धमकियों के बारे में पूछे जाने पर, रमेश ने कहा कि यात्रा को लेकर जनता की प्रतिक्रिया ने कई लोगों को परेशान किया है और धमकियां जारी की जा रही हैं। “उनकी दादी और पिता हिंसा के शिकार हुए हैं और हम उनके लिए खतरे से अवगत हैं। राहुल गांधी की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर