मोदी के लिए कोई खतरा नहीं हैं प्रियंका, वह वाराणसी सीट से जीत जाएंगे: नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

मुंबई। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यदि वाराणसी सीट से चुनाव लड़ी भी तो उनसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोई खतरा नहीं है। नकवी ने भाजपा के खिलाफ झूठ फैलाने के लिए राहुल गांधी की आलोचना भी की। भाजपा ने कहा, ‘‘कोई तो चुनाव मैदान में उतरेगा ही लेकिन प्रियंका, मोदी के लिए कोई चुनौती नहीं हैं। यह तथा-कथित महागठबंधन अभी से बिखर रहा है....।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘अभी तक मुझे नहीं पता है कि वाराणसी से कितनी पार्टियां मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, लेकिन परिणाम पर कोई असर नहीं होने वाला। मोदी ही यह सीट जीतेंगे।’’ अटकलें लगायी जा रही हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी सीट से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Gold-Silver का Price Crash! रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम गिरे दाम, निवेशक अब क्या करें?

India-US trade डील के बाद रुपये और शेयर बाजार में जोरदार तेजी

भारत-पाक तनाव के बीच महिला क्रिकेट पर असर नहीं, बैंकॉक में तय मुकाबला कायम

Australia को T20 World Cup 2026 से पहले तगड़ा झटका, पैट कमिंस हुए बाहर।