'मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की बात होती है', Mandi में बोले JP Nadda, आज दुश्मनों के घर में घुसकर मारती है हमारी सेना

By अंकित सिंह | May 08, 2024

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि आपकी ये उर्जा, उत्साह, उमंग और खुशी देखकर ये स्पष्ट हो गया है कि आपने मंडी से कंगना रनौत को चुनाव जिताकर दिल्ली भेजने का मन बना लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये चुनाव सिर्फ कंगना जी को सांसद बनाने का नहीं है, बल्कि ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है और आपको मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

नड्डा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत, 200 वर्षों तक राज करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि इस देश में टिटनेस की दवा आने में 30 साल लग गए, डिप्थीरिया की दवा आने में 29 साल लग गए, ट्यूबरक्लोसिस की दवा को आने में 25 साल लग गए, जापानी बुखार की दवा आने में 100 साल लग गए। लेकिन मोदी जी ने 9 महीने में कोरोना की दो-दो वैक्सीन बनाकर देश को बचाने का काम किया। 48 देशों को हमने वैक्सीन मुफ्त में दी। आज भारत मोदी जी के नेतृत्व में देने वाला भारत बन गया है।

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला में भारत की पहली ‘Hybrid Pitch’ का अनावरण किया गया

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारी सेना दुश्मनों के घर में घुसकर मारती है। मोदी जी के शासन में उरी की घटना घटी... हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करने पाकिस्तान के घर में घुसकर बदला लिया। पुलवामा की घटना घटी... 10 दिन बाद ही बालाकोट में एयर स्ट्राइक करके हमारी सेना ने दुश्मनों के सारे ठिकाने ढेर कर दिए। उन्होंने कहा कि I.N.D.I. अलायंस में वो पार्टियां हैं जो भ्रष्टाचार और परिवारवाद से ग्रसित हैं। ये लोग कहते हैं- भ्रष्टाचारियों को बचाओ, मोदी जी कहते हैं- भ्रष्टाचारी हटाओ। I.N.D.I. अलायंस... ये सभी परिवारवादी पार्टियां हैं और अपने परिवार को बचाने में लगी हैं। इनको जनता से कोई लेना-देना नहीं है। राहुल गांधी दलितों और पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालने का काम कर रहे हैं। इन्होंने कर्नाटक में धर्म के नाम पर आरक्षण देने का काम किया।

प्रमुख खबरें

PM Modi पर Trump का दबाव! E20 पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान, बोले- 100 लोगों के साथ कल जाऊंगा PM आवास

Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव के 12वें दौर की मतगणना के बाद आगे

Palakkad bus accident: केरल के पलक्कड़ में खाई में गिरी रोडवेज बस, कई यात्री घायल

Arvind Kejriwal ई20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे