राजभवन के बाहर हिंसा और अंदर निगरानी की जाती है: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2023

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नीत सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि राजभवन के बाहर ‘हिंसा’ और अंदर ‘निगरानी’ की जाती है। बोस धूपगुड़ी से तृणमूल के नवनिर्वाचित विधायक निर्मल चंद्र रॉय को राजभवन में शपथ दिलाने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने वहां मौजूद पत्रकारों से कहा कि ‘‘राजभवन के बाहर बहुत हिंसा होती है और अंदर निगरानी की जाती है।’’ राज्यपाल ने पूर्व में भी शिकायत की थी कि उनकी निगरानी की जाती है। सूत्रों के मुताबिक बोस ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि उनकी बातचीत की टैपिंग और निगरानी की जा रही है। उन्होंने राजभवन में जैमर और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली लगाने का अनुरोध किया था।

रॉय के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर राजभवन और राज्य सरकार के बीच एक सप्ताह से अधिक समय से गतिरोध था और दोनों पक्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करना चाहते थे। राज्य सरकार विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की इच्छुक थी और राज्यपाल चाहते थे कि यह राजभवन में आयोजित किया जाए। आखिर यह निर्णय लिया गया कि बोस शनिवार को राजभवन में शपथ ग्रहण कराएंगे।

प्रमुख खबरें

Asaduddin Owaisi ने UP Elections 2027 में AIMIM को जिताने की अपील की

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान