Iran है की मानता नहीं! होर्मुज में फिर ठोक दिए 2 जहाज

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2026

होमस जलडमरू मध्य एक बार फिर वैश्विक तनाव का केंद्र बन गया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने मंगलवार तड़के होमस के पास से गुजर रहे दो व्यवसायिक जहाजों पर मिसाइल दाग दी। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में कम से कम दो मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक जहाज को गंभीर नुकसान पहुंचा और इसके इंजन रूम में आग लग गई। हालांकि तत्काल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना ने ना केवल दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक की कड़ी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं बल्कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने की कोशिशों पर भी नया संकट खड़ा कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: बूढ़े से शख्स ने शहादत देकर मुल्क बचाया, ग्रैंड मोसल्ला से ईरान पर इमरान ने लूट ली महफिल

यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब ईरान में पूर्व सर्वोच्च नेता आया अली खामनेई की मौत के बाद राष्ट्रीय शोक का माहौल है। खामनई की मौत ईरान युद्ध के शुरुआती चरण में हुई थी। जिसके बाद पूरे देश में लाखों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। वैसे संवेदनशील समय में हुए इस हमले ने यह भी संकेत दिया है कि क्षेत्रीय तनाव अभी कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ सकता है। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर पिछले कुछ समय से होमस के आसपास आक्रामक रवैया अपनाए हुए हैं। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि आईआरजीसी की यह गतिविधियां अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत को प्रभावित कर सकती हैं। दोनों देशों के बीच हाल के समय में तनाव कम करने और संघर्ष को समाप्त करने के लिए अप्रत्यक्ष वार्ताओं की कोशिशें जारी थी। लेकिन इस मिसाइल हमले के बाद इन प्रयासों पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। उधर यूनाइटेड किंगडम मेरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस यानी यूकेएमटीओ ने भी हुरमुस के पास एक समुद्री सुरक्षा घटना की पुष्टि की है। 

प्रमुख खबरें

West Champaran में बेकाबू बस की टक्कर से 5 की मौत, कार्यक्रम में मची भगदड़

Vande Mataram Controversy | BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला! वंदे मातरम् को लेकर तुष्टिकरण का आरोप, कहा- संसद और संविधान से ऊपर नहीं CWC

मेरा काम ट्रॉफी जीतना है, व्यूज-लाइक्स नहीं: आलोचना पर Gautam Gambhir का करारा जवाब

दिल्ली में पुलिस का बड़ा क्लीनअप ड्राइव! वीज़ा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिक गिरफ्तार!