मध्य प्रदेश के इन शहरों में बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि, ठंड से मिली है हल्की राहत

By दिनेश शुक्ल | Jan 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए साल का स्वागत कडकड़ाती ठंड के साथ हुआ है। वही राज्य में इस सप्ताह कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। हवाओं के रुख मध्य प्रदेश में पहले से ही बदला हुआ है, जिसके चलते यहाँ के शहरों पर शीतलहर का प्रकोप अब कम हो गया है। वही राज्य में इस सप्ताह 1 जनवरी से लेकर 7 जनवरी के बीच लगभग सभी शहरों में तापमान सामान्य के आसपास या सामान्य से ऊपर बना रहेगा जिससे सर्दी से राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,42,571 हुई, अब तक कोरोना से 3618 लोगों की हो चुकी है मौत

जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, सागर, सतना, पन्ना, रीवा, सिंगरौली, छतरपुर, टीकमगढ़, बैतूल, समेत ज्यादातर जगहों पर मौसम पूरे सप्ताह साफ और शुष्क बना रहेगा। वहीं साल के पहले दिन नरसिंपुर, खजुराहो, टीकमगढ़, धार, ग्वालियर और दतिया में दिन शीतल रहा। जबकि जबलपुर नौगॉव, ग्वालियर, उज्जैन और शाजापुर में कोहरा छाया रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दतिया और ग्वालियर में दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर