Israel कहीं हमला न कर दे, दुश्मन देशों में मची खलबली, ईरान के सुप्रीम लीडर सुरक्षित जगह हुए शिफ्ट

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2024

हिजबुल्ला चीफ नसरुल्ला ने कभी इजरायल को खून के आंसू रुलाने की धमकी दी थी। लेकिन इन सब से बेपरवाह इजरायल कहता नजर आया आओ जरा तुम्हें भी देख लेते हैं। और देख भी लिया। हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद अब इजरायल ने हिजबुल्ला के सुप्रीमो नसरुल्ला को भी ढेर कर दिया। वैसे तो आपने क्या चल रहा है वाला विज्ञापन टीवी पर खूब देखा होगा। लेकिन अगर अभी मिडिल ईस्ट में अगर ये सवाल पूछेंगे तो फॉग की जगह इजरायल का खौफ चला रहा है जैसा जवाब मिल सकता है। इस खौफ का आलम ये है कि इजरायल के आस पड़ोस वाले दुश्मन मुल्क अपने नेताओं को सेफ जगह पर छिपाने में लग गए हैं। खबर है कि हिजबुल्ला चीफ की मौत के बाद ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: अब दुनिया को नहीं डरा पाएगा हसन नसरल्लाह, इजरायली सेना ने किया कंफर्म- मारा गया हिज्बुल्लाह चीफ

इससे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई ने एक पोस्ट किया। इजरायल ने बर्बरता की है। खामनेई ने लिखा कि निहत्थे लोगों को निशाना बनाया गया। महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया गया। क्रूरता दुनिया के सामने जाहिर हुआ। खामनेई ने दावा किया कि अंत में जीत हिजबुल्ला की होगी। यानी एक तरफ हमास, दूसरी तरफ हिजबुल्ला और तीसरी तरफ ईरान है। दरअसल, इजरायल डिफेंस फोर्स ने एक टारगेट अटैक करते हुए हमला किया था और इस हमले में इस्माइल हानिया की मौत हो गई थी। अब हिजबुल्ला का सुप्रीम नसरल्लाह को टारगेट करते हुए इजरायल ने जबरदस्त बमबारी की और अब दावा ये किया गया है कि नसरल्लाह मारा गया है।  

प्रमुख खबरें

Los Angeles Mayor Election: भारतीय-अमेरिकी Nithya Raman ने Karen Bass पर बनाई बढ़त

Stock Market Updates | कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,700 के पास, TCS 2% से ज्यादा उछला

पंजाब चुनाव में Raja Warring निभाएंगे अहम भूमिका, Sachin Pilot ने बताया जुझारू नेता

S Jaishankar ने अबू धाबी में छोटे समूहों के सहयोग पर दिया जोर, वैश्विक सुधार जरूरी