ध्यानचंद को ‘‘भारत रत्न’’ दिए जाने में अब बिल्कुल देर नहीं की जानी चाहिए : मीररंजन नेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

इंदौर (मध्य प्रदेश)। भारत के पूर्व हॉकी गोलकीपर मीररंजन नेगी ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम “राजीव गांधी खेल रत्न” से बदलकर “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न” किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार की बड़ी घोषणा का स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘हॉकी के जादूगर’’ के नाम से मशहूर ध्यानचंद को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ से मरणोपरांत नवाजे जाने में अब कतई देर नहीं की जानी चाहिए। नेगी ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ से कहा, ‘‘खेल रत्न सम्मान का नाम मेजर ध्यानचंद पर किया जाना देश के हॉकी क्षेत्र के लिए सरकार का बहुत बड़ा कदम है।

इसे भी पढ़ें: सेमीफाइनल में 3 बार के वर्ल्ड चैंपियन से बजरंग पूनिया ने खाई पटकनी, कांस्य पदक की उम्मीद बरकरार

इससे पूरी दुनिया में भारतीय हॉकी का मान बढ़ेगा।” ऐतिहासिक प्रदर्शन कर पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल तक पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम के ब्रिटेन से 3-4 से हारकर कांस्य पदक से चूकने पर नेगी ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक के इस मैच में भारतीय टीम को भले ही पराजय का मुंह देखना पड़ा हो। लेकिन उसने अपने जुझारूपन से पूरे देश का दिल जीत लिया है। नेगी ने कहा, ‘‘रियो के पिछले ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम में बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं। लेकिन भारतीय महिला टीम ने शुरुआत में दो गोल से पिछड़ने के बावजूद मुकाबले में शानदार वापसी की और यह प्रदर्शन सच्चे खिलाड़ियों के अदम्य जज्बे को दर्शाता है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि तोक्यो ओलंपिक में भारत की नुमाइंदगी करने वाली महिला और पुरुष टीमों के खिलाड़ियों के स्वागत व सम्मान में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।

इसके साथ ही, अलग-अलग प्रदेशों की टीमों के साथ दोनों ओलंपिक दलों के दोस्ताना मुकाबले आयोजित किए जाने चाहिए। नेगी ने कहा, ‘‘भारतीय हॉकी के पक्ष में बने जबर्दस्त माहौल को भुनाने के लिए इन ओलंपिक खिलाड़ियों के देश भर में रोड शो कराते हुए इन्हें नायकों की तरह पेश किया जाना चाहिए। इससे हॉकी को बहुत फायदा मिलेगा और कई युवा हॉकी खेलने के लिए प्रेरित होंगे।

प्रमुख खबरें

BJP New Team पर RSS की मुहर! Modi के विज़न संग सामाजिक समीकरण पर रहेगा जोर

Bengal में LoP पद पर संग्राम, विधानसभा Speaker के खिलाफ High Court पहुंचीं ममता बनर्जी

Maharashtra में Operation Tiger की चर्चा, Shiv Sena UBT के 16 MLA-6 MP बदल सकते हैं पाला

Bangladesh PM Adviser को Delhi Air Port पर ढाई घंटे रोक कर Dhaka को सख्त संदेश दे दिया गया है