'चुनाव के दौरान नहीं होनी चाहिए जाति की बात', नितिन गडकरी बोले- होना चाहिए सभी का कल्याण

By अंकित सिंह | Sep 21, 2024

देश में जाति को लेकर हो रही राजनीति के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है। नितिन गडकरी पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं पिछले कई वर्षों से राजनीति कर रहा हूं और समाज सेवा ही करता हूं। मैं राजनीति में अपने विश्वासों से कभी समझौता नहीं करता। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न जाति और धर्म के लोग मुझसे मिलने आये। मैंने खुले तौर पर कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी जाति या धर्म से महान नहीं होता। व्यक्ति अपने गुणों से महान होता है।

भाजपा नेता ने कहा कि दुर्भाग्य से हर किसी में खुद को पिछड़ा साबित करने की होड़ लगी हुई है। आज हमारी समस्या जाति और समुदाय नहीं है- गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी है। सुशासन और सही नीतियों के आधार पर हम गरीबों, किसानों, गांवों में रहने वालों, हाशिये पर पड़े लोगों की सेवा कैसे कर सकते हैं, इसी पर भाजपा काम करती है। यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्ष की जाति जनगणना की मांग में दम है, गडकरी ने इस सवाल को स्पष्ट करने से इनकार कर दिया कि क्या ऐसी कवायद की जानी चाहिए या नहीं। 

इसे भी पढ़ें: 20 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर से होगी रिलीज Veer-Zara, दिखेगी शाहरुख-प्रीति जिंटा की लव स्टोरी

गडकरी ने कार्यकर्ताओं की सभा में कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी जाति से बड़ा नहीं होता, बल्कि अपने गुणों के कारण बड़ा होता है। इस समाज में छुआछूत और जातिवाद खत्म होना चाहिए।" गौरतलब है कि वरिष्ठ भाजपा नेता ने अपने संबोधन में यह भी दोहराया कि वह जाति-आधारित राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं और न ही इसमें शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा लोगों के लिए काम करते रहे हैं और करेंगे, भले ही लोगों ने उन्हें वोट दिया हो या उनके खिलाफ।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन मनाया गया National Mourning Day, 1340 से अधिक मृतकों को श्रद्धांजलि

Iran करेगा Strait of Hormuz के बाहर नो-एंट्री जोन घोषित, जहाजों पर रखी जाएगी नजर

Radhika Apte Birthday: Rangmanch से OTT तक का सफर, जानें Radhika Apte की दमदार Acting Journey

Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी आज, जानिए Muhurat, पूजन विधि और व्रत का महत्व