हर विधानसभा क्षेत्र में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हो: Andhra Pradesh CM Naidu

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को इनके निर्माण के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार देर रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि जो प्रतिष्ठित अस्पताल प्रबंधन राज्य में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने के इच्छुक हैं, उन्हें रियायतें दी जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा उन संस्थाओं को भी दी जाएगी, जो इन अस्पतालों की स्थापना और संचालन ‘गैर-लाभकारी आधार’ पर करेंगी।

नायडू ने कहा, “हर विधानसभा क्षेत्र में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होना चाहिए। विधानसभा क्षेत्रों में मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों के निर्माण के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।”

स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संजीवनी परियोजना का राज्यभर में विस्तार करने के निर्देश भी दिए। यह परियोजना लोगों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में दर्ज करने की व्यवस्था करती है।

संजीवनी परियोजना की शुरुआत पायलट आधार पर चित्तूर जिले में की गई थी, जिसके तहत लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े विवरणों को दर्ज करने के अलावा उनकी निगरानी भी की जाती है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख नायडू के अनुसार, संजीवनी परियोजना के तहत 70 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Oscars 2026 | One Battle After Another का जलवा, 6 पुरस्कारों के साथ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, Sinners को मिले 4 अवॉर्ड

NATO से क्यों तमकमाए हैं ट्रंप? ब्रिटेन समेत पूरे यूरोप को भी धमका दिया

Global Tensions और FII बिकवाली का डबल अटैक, Share Market की कमजोर शुरुआत, Sensex गिरा

Share Market Opening Bell | युद्ध के साये और FII की बिकवाली से बाजार पस्त! Sensex 138 अंक टूटा, Nifty 23,100 के करीब