हवा में ही कॉकपिट का दरवाजा खोलने लगा यात्री, वाराणसी जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में मच गया हड़कंप

By अभिनय आकाश | Sep 22, 2025

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि बेंगलुरु से वाराणसी जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने शौचालय जाते समय कथित तौर पर कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की। यात्री को कॉकपिट में प्रवेश करने से पहले ही रोक लिया गया और वाराणसी में उतरने पर अधिकारियों को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर SC में याचिका दायर, तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग

प्रवक्ता ने कहा कि हमें वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान में हुई घटना के बारे में मीडिया रिपोर्टों की जानकारी है, जहाँ एक यात्री शौचालय ढूँढ़ते हुए कॉकपिट के प्रवेश क्षेत्र में पहुँच गया। हम पुष्टि करते हैं कि सुरक्षा के पुख्ता प्रोटोकॉल लागू हैं और उनसे कोई समझौता नहीं किया गया है। लैंडिंग के समय संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई थी और फिलहाल इसकी जाँच चल रही है।

प्रमुख खबरें

Jo Bachay Hain Sang Samait Lo | तीन पीढ़ियों की प्रेम कहानी दिखाने आ रही पाकिस्तान की नयी सीरिज, Netflix पर रिलीज़ से पहले विवाद, जानिए क्यों हो रहा है विरोध

Manoj Sinha ने Constitution Day पर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का किया आह्वान

विरोध से पहले मसौदा तो देखें: परिसीमन बिल पर Supriya Sule ने विपक्ष से की चर्चा की अपील, कहा- अच्छा हो सकता है कानून

Kim Jong Un ने परमाणु प्रतिष्ठानों का किया दौरा, और अधिक Nuclear Weapons बनाने पर दिया जोर