जयविलास पैलेस की सुरक्षा में हुई चूक! दीवार कुदकर महल में घुसा युवक

By सुयश भट्ट | Jul 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल परिसर की सुरक्षा में फिर लापरवाही देखने को मिली है। सिंधिया के जयविलास पैलेस परिसर में बाउंड्री कूदकर एक संदिग्ध युवक के घुसने की खबर सामने आई है। इस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें:साध्वी प्रज्ञा ने व्हीलचेयर से उठकर खेला बास्केटबॉल, वीडियो वायरल, कांग्रेस ने कसा तंज 

दरअसल हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से एसपी अमित सांघी ने तुरंत ही सीएसपी रत्नेश तोमर के नेतृत्व में तीन थानों की टीम बनाकर जांच का आदेश दिया है। पुलिस की टीमें महल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगालने में लगी है इसके साथ ही संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है।

बता दें कि जयविलास पैलेस परिसर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास के साथ ही एक म्यूजियम भी मौजूद है। म्यूजियम में राजघराने की बहुमूल्य ऐतिहासिक धरोहरें मौजूद हैं। जयविलास पैलेस की सुरक्षा का जिम्मा निजी कंपनी की सुरक्षा गार्डों के अलावा एसएएफ के जिम्मे भी है।

प्रमुख खबरें

वडनगर से वैश्विक मंच तक नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा

17 September History: PM Narendra Modi का जन्मदिन और देश-दुनिया की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

Donald Trump के टैरिफ बम पर भारत का करारा जवाब! MEA की दहाड़- एक अरब चालीस करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा से रत्ती भर समझौता नहीं!

जन्मदिन पर विशेष: मोदी होना आसान नहीं