कर्नाटक के कुक्के सुब्रह्मण्यम मंदिर में जंगली हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2024

कर्नाटक के प्रसिद्ध कुक्के सुब्रह्मण्यम मंदिर परिसर में एक जंगली हाथी के घुस जाने से वहां हड़कंप मच गया। मंदिर सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंदिर सूत्रों के अनुसार, रविवार रात मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में हाथी को घूमता देख श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।

सेवकों ने तुरंत श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया, जिसके चलते मंदिर में कुछ समय के लिए भय और चिंता का माहौल बन गया। वन विभाग, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने प्रयास किए और उन्होंने जंगली हाथी को सफलतापूर्वक जंगल में वापस भेज दिया। प्राधिकारियों ने हाथी के फिर से लौटने की आशंका जताते हुए मंदिर के सेवकों और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने वाराणसी भूमि अधिग्रहण याचिकाएं खारिज कीं, पुराना मुआवजा सही ठहराया

Kariba Lake में 90 की क्षमता वाली नौका पलटी, 15 यात्रियों की मौत और 27 लापता

Nikhil Gupta को US Court अब 20 नवंबर को सुनाएगी सजा, पीड़ित के अनुरोध पर टली सुनवाई

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द