यरुशलम में मच गई चीख-पुकार, इजरायल में क्यों घोषित करनी पड़ी नेशनल इमरजेंसी

By अभिनय आकाश | May 02, 2025

इजरायल के येरुशलम में लगी आग को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। क्या ये आग ऐसे ही लग गई या फिर इस आग के पीछे कोई बड़ी साजिश है। येरुशेलम की आग की तस्वीरें पूरी दुनिया में सुखियों में है। आग की लपटें इतनी ऊंची है कि आसमान को छूने को मानो बेकरार नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि 18 हजार किलोमीटर के दायरे में ये आग फैली हुई है। धुएं का गुबार तेजी से फैल रहा है। वहां रहने वाले कई झुलस गए हैं तो वहीं कई बेहोश गए हैं। 200 से ज्यादा लोग रेस्क्यू करने में लगे हैं। इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि उसके सदस्य यरुशलम की पहाड़ियों में लगी आग से निपटने में अग्निशमन दलों की सहायता कर रहे। अग्निशमन और बचाव सेवा ने दो दिनों के बाद आग पर नियंत्रण घोषित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: पोप फ्रांसिस के निधन पर हमास ने चौंकाया, जारी किया बयान

इज़राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गविर ने आशंका जताई है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है। पुलिस ने पूर्वी यरुशलम के एक निवासी को शहर के दक्षिणी इलाके में एक खेत में आग लगाने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस गिरफ्तारी का यरुशलम की मौजूदा आग से कोई सीधा संबंध है या नहीं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देशवासियों से संयम रखने की अपील की है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की बात कही है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि अगर पश्चिमी हवाएं इसी दिशा में चलती रहीं, तो आग यरुशलम के अंदर तक पहुंच सकती है। हमें तत्काल और अधिक दमकल वाहन मंगाने होंगे और 'फायरब्रेक्स' बनानी होंगी ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Congress MP Bimol Akoijam यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक