तान्हा जी की पत्नी सावित्रीबाई के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी: काजोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2019

मुंबई। अभिनेत्री काजोल ने कहा है कि फिल्म “तान्हा जी: द अनसंग वारियर” में वह अपनी भूमिका के प्रति संजीदा हैं क्योंकि उन्हें तान्हा जी की पत्नी सावित्रीबाई के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म में काजोल के पति अजय देवगन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी सत्रहवीं सदी में छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति रहे तान्हा जी के जीवन पर आधारित है। 

काजोल ने बताया कि इस किरदार के लिए संजीदा इसलिए होना पड़ा क्योंकि मेरे पास पहले से इसकी कोई जानकारी नहीं थी। मैं उनके (सावित्रीबाई) किरदार की तुलना किसी और से नहीं कर पाई। एक अभिनेत्री के रूप में मेरे ऊपर जिम्मेदारी है क्योंकि मुझे खुद को यकीन दिलाना था कि मैं जो कर रही हूँ वह सही है। यह चुनौती भरा काम था।” उन्होंने किरदार पर शोध करने के लिए निर्देशक और परिधान डिजाइनर नचिकेत बरवे को श्रेय दिया। 

इसे भी पढ़ें: Good News के बाद अब इस कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ

काजोल ने कहा कि दोनों ने शोध किया और सभी तथ्यों की पुष्टि की। मैंने उनके कहे अनुसार काम किया। जब आप वह साड़ी पहनेंगी तो आपकी भावभंगिमा अपने आप बदल जाएगी। काजोल का कहना है कि ऐतिहासिक फिल्मों की आलोचना से वह परेशान नहीं होतीं और चाहती हैं कि दर्शक फिल्म का भरपूर आनंद उठाएं। उन्होंने कहा कि फिल्म में सभी का किरदार स्पष्ट है। अजय ने पूरी तरह अच्छे व्यक्ति का किरदार निभाया है और सैफ ने बुरे व्यक्ति का।सावित्री का किरदार भी एकदम स्पष्ट है। वह एक माँ, पत्नी और तान्हा जी का सबसे बड़ा सहारा हैं। फिल्म दस जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर